50+ शुभ गुरुवार कोट्स एंड मेसेजस अपने प्रियजनों के लिए

गुरुवार का दिन विशेषकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी को समर्पित होता है। आज के दिन कई लोग पूजा, अर्चना और व्रत विष्णु भगवान के समक्ष अपनी इच्छा पूर्ति के लिए पूर्ण विश्वास के साथ करते हैं और इस दिन  किसी भी शुभ कार्य करने का आरंभ मंगलकारी माना जाता है परंतु , कुछ ऐसे भी कार्य होते हैं जो आज के दिन करना निषेध माना जाता है  क्योंकि इस प्रकार की कार्य करने से हमारे जीवन पर उनका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गुरुवार के दिन को  साईं बाबा का दिन भी माना जाता है।

शुभ गुरुवार सुविचार

इस दिन यदि हम साईं बाबा का नाम लेकर उनके लिए व्रत रखते हैं तो वह आपकी सारी मनोकामना की पूर्ति करते हैं और उनके आशीर्वाद की छत्रछाया सदा आप पर बनी रहती है। आज हम आपके समक्ष इस अत्यंत शुभ गुरुवार के दिन को जोकि नारायण भगवान का दिन माना जाता है, के लिए कुछ सुंदर सुविचार आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें आप पढ़िए और पसंद आए तो अपने मित्रों और सगे संबंधियों के साथ सांझा कीजिए।

शुभ गुरुवार पर कुछ सुंदर विचार

गुरुवार के  इस पावन दिन जोकि विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी का महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के भक्त और उनका व्रत करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर प्रभु की असीम कृपा की वर्षा होती है, मनोकामना की पूर्ति होती है और जीवन में दुख कम होता है। ॐ नारायणाय नमः

  • यदि मुकद्दर को अपना दास बनाना है तो, अच्छे कर्मों के दास बन जाइए, नियत हमेशा साफ रखिए, मन में खुशियों की बरसात रखिए। शुभ गुरुवार।
  • जीवन में अगर अच्छे मित्र का मार्गदर्शन मिल जाए और, स्वयं भगवान का दर्शन मिल जाए तो, जीवन की नैया तर जाती है। शुभ गुरुवार।
  • ईश्वर तो केवल दयालु इंसान और भूखे को रोटी खिलाने वाले को देखकर प्रसन्न होता है, ईश्वर किसी भोग का भूखा नहीं है वह केवल हम "उनकी संतानों" में प्रेम देखने का भूखा है। शुभ गुरुवार।
  • अनुचित मार्ग पर चलते हुए सफलता को पाने से बेहतर है, सच्चाई के मार्ग पर चढ़कर असफल हो जाना। शुभ गुरुवार।
  • कभी भी किसी इंसान के सामने स्वयं को स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि, आज के इंसान को स्पष्ट वही दिखता है जो वह खुद देखना चाहता है। सुप्रभात, शुभ गुरुवार।
  • यदि कोई व्यक्ति आपको धन ना दे तो कोई बात नहीं लेकिन, यदि वह आपको सम्मान और समय दें तो उससे ज्यादा मूल्यवान कोई वस्तु नहीं। सुप्रभात, शुभ गुरुवार।
  • कभी भी व्यक्ति को श्रोता अधिक और वक्ता कम होना चाहिए कारण, वक्ता वही बोलेगा जितना वह जानता है परंतु, श्रोता वही सुनेगा जो उसके लिए सदैव नया ही होगा। शुभ गुरुवार।
  • हे साईं नाथ! ऐसी अपने भक्तों पर कृपा बरसाना, जिससे मैं प्रत्येक इंसान की खुशी में खुश हो सकूं, और हो सके तो अधिकतर की खुशी का कारण बन सकूं। सुप्रभात, शुभ गुरुवार।
  • प्रत्येक संबंध में एक मिठास की आवश्यकता होती है, ना तो खुद उदास रहिए और ना ही अपने साथ वाले को रहने दीजिए। शुभ गुरुवार।
  • जो व्यक्ति अपने लक्ष्य के पथ पर अग्रसर होने से पूर्व ही भयभीत हो जाता है, ऐसा व्यक्ति जीवन में छोटे से छोटे लक्ष्य को भी पाने में असमर्थ रहता है। शुभ गुरुवार।
  • इस सृष्टि का भार उठाने वाले, भगवान विष्णु की असीम कृपा सदा आप पर और आपके परिवार पर बरसती रहे। शुभ प्रभात, शुभ गुरुवार
  • हमारे जीवन में आने वाली हर समस्या का निवारण केवल हमारे ही हाथों में होता है, अन्य से अपेक्षा ना करें, वह केवल सुझाव दे सकते हैं समाधान नहीं। आपके लिए गुरुवार मंगलकारी हो।
  • सूर्य की इन चमचमाती पहली किरणों से हमें यह सीख मिलती है कि, रात का अंधेरा चाहे कितना भी घना हो लेकिन उसके बाद जीवन में रोशनी जरूर आती है। शुभ गुरुवार, शुभ प्रभात।
  • यदि हम अपने जीवन में प्रत्येक दिन एक संकल्प करके उठते हैं तो, हमारा जीवन सफलता की और तेजी से अग्रसर होता है। मंगलकारी गुरुवार।
  • कठिनाइयों का समय आने पर तनिक भी ना डगमगाए, ईश्वर पर भक्ति और आस्था को और अधिक बढ़ाए क्योंकि, ईश्वर जिन से प्रेम करता है उनकी कठिन परीक्षा भी लेता है। शुभ गुरुवार।
Shubh Guruvaar Messages (3) शुभ गुरुवार (1) सुंदर विचार (2)

 

शुभ गुरुवार शुभकामनाएं

गुरुवार के मंगलकारी दिन की विशेषता बताते हुए भगवान विष्णु को समर्पित कुछ खास विचार यदि आपको पसंद आए तो आप अपने परिजनों के साथ इन्हें साझा कीजिए और उनके इस दिन के मंगल होने की कामना कीजिए।

  • हे वासुदेव! जीवन में दुख इतना ही दीजिए आस्था ना डगमगाए और, सुख इतना ही दीजिए कि किसी प्रकार का घमंड ना आए। शुभ गुरुवार।
  • विश्वास स्वयं पर किया जाए तो आत्मविश्वास बढ़ता है, विश्वास दूसरों पर किया जाए तो सदैव विश्वास टूटने का डर बढ़ता है। शुभ गुरुवार।
  • शारीरिक सुंदरता के वशीभूत ना होकर, व्यक्ति को आंतरिक सुंदरता को सवारना चाहिए क्योंकि, आंतरिक सुंदरता नश्वर नहीं होती इसके विपरीत शारीरिक सुंदरता क्षणिक होती है। आपका गुरुवार मंगलकारी रहे।
  • बगीचों में फूलों का डेरा हो गया, सूरज की किरणों का अब बसेरा हो गया, नई उमंग के साथ अपनी आंखें खोलिए, आज फिर एक बार सुंदर सवेरा हो गया। शुभ गुरुवार।
  • ईश्वर आपको वह नहीं देता जिसकी आप कामना करते हैं, अपितु ईश्वर आपको वह देता है जिसके योग आप हो और जो आपके लिए हितकारी हो। शुभकामनाओं के साथ शुभ गुरुवार।
  • जब लक्ष्य को है जान लिया, मंजिल के रास्ते को पहचान लिया, अब आसान और मुश्किल कुछ भी नहीं, जो करना है वह ठान लिया। शुभ गुरुवार।
  • लक्ष्य को पाने का रास्ता पास नहीं होता, जिंदगी का हर लम्हा बस उदास नहीं होता, अपने आप पर विश्वास रखना सीखो, ना जाने कब वह मिल जाए जिसे पाना आसान नहीं होती। मंगलकारी गुरुवार।
  • हे साईं नाथ! मेरे सिर पर अपना हाथ और, आपका मुझसे जीवन भर का साथ कभी ना छूटे। ओम साईं नाथ।
  • प्रभु नारायण और माता लक्ष्मी, इस शुभ दिन आपके जीवन में सुख, समृद्धि, संपदा और धैर्य लेकर आए। शुभ गुरुवार।
  • आशाओं से बंधा हुआ एक पंछी है यह इंसान जो, दुखी भी आशाओं से हैं और जीता भी आशाओं पर है। शुभ गुरुवार।
  • संबंध गहन हो या ना हो परंतु संबंधों में विश्वास सदैव गहन होना चाहिए क्योंकि, जितना अधिक विश्वास होगा उतने अधिक संबंध की आयु होगी। सुप्रभात शुभ गुरुवार।
  • मनुष्य को केवल अपने कर्मों को अच्छा करना चाहिए, चाहे कोई आपकी तारीफ करें या ना करें। जिस प्रकार जब सूर्य उदय होता है तो आधी से ज्यादा दुनिया सोई हुई होती है, परंतु सूर्य अपनी रोशनी बिखेरना नहीं छोड़ता। आपका दिन मंगलकारी हो। शुभ गुरुवार।
  • जिस प्रकार “आईना” कितना भी नाजुक क्यों ना हो लेकिन हमेशा सच की तस्वीर दिखाता है, उसी प्रकार कड़वा बोलने वाला व्यक्ति वह होता है जो आपको बिना घबराए सच्चाई बताता है। शुभ गुरुवार।
  • सर्वप्रथम किसी भी व्यक्ति का परिचय उसके वेशभूषा से होता है परंतु, व्यक्ति की असली पहचान उसके कर्म, वाणी और व्यवहार करवाते हैं। सुप्रभात, शुभ गुरुवार।
  • गहरी काली रात के बाद फिर दोबारा सवेरा हुआ है, नतमस्तक कीजिए उस ईश्वर को जिसकी कृपा से हमें फिर एक नया सवेरा देखने को मिला है। मंगलकारी गुरुवार।
shubh guruvar morning quotes (8) shubh guruvaar message ideas (9) शुभ गुरुवार शुभकामनाएं (15)

 

गुरुवार श्री नारायण द्वारा दिए शुद्ध विचार

श्री नारायण द्वारा दिए गए उपदेशों को जीवन में अपनाने से हम अपने जीवन के कष्टों को बहुत कम कर सकते हैं और अपने लक्ष्य को पाकर समाज में अपना एक अलग स्थान बना सकते हैं। नीचे दिए गए विचारों में कहीं गई कुछ अनमोल बाते।

  • किसी भी काम को करने के लिए प्रेरणा पर आधारित रहना जरूरी नहीं, लक्ष्य को पाने के लिए केवल हमें अपनी रोज की आदतें बनानी होती हैं, लक्ष्य खुद ब खुद प्राप्त हो जाता है। शुभ गुरुवार।
  • भगवान विष्णु की कृपा आप पर सदा बनी रहे, आज का दिन आपको वह सारी खुशियां दें जिसे पूरा होने की आप ईश्वर से सदैव प्रार्थना करते हैं। आपका दिन मंगलकारी हो, शुभ गुरुवार।
  • तुरंत ही सब कुछ मिल जाए ऐसा बिल्कुल भी संभव नहीं है, धैर्य सफलता की पूंजी होती है और, दृढ़ता तथा पसीना हर ऊंचे लक्ष्य की मांग होती है। सुप्रभात, शुभ गुरुवार।
  • संसार में सभी को खुश करना संभव नहीं है केवल, अपने लक्ष्य और विचारों का पालन करते जाइए, दूसरे आप से क्या उम्मीद करते हैं इस बात को भूल जाएंगे। आपका दिन मंगलकारी हो, शुभ गुरुवार।
  • किसी के मन को इतनी भी पीड़ा मत पहुंचाए, जिससे कि उनके अंतर्मन में रहने वाला प्रभु ही दुखी हो जाए। शुभ गुरुवार।
  • इस संसार में सच्चाई एक ऐसी वस्तु है जो कभी नष्ट नहीं हो सकती तो, सच्चे पथ पर अग्रसर होने से भयभीत मत होइए। शुक्रवार।
  • मनुष्य का अपने इस काया से अत्यधिक प्रेम करना व्यर्थ है क्योंकि, इस शरीर को एक दिन मिट्टी में मिल जाना है, जीवित रहते हैं तो केवल आपके शब्द, कर्म, सद्भाव और सद्विचार उन्हें सुंदर बनाइए। आपका दिन मंगलमय रहे। शुभ गुरुवार।
  • नारायण की अनुपस्थिति को सदैव उपस्थिति समझिए, उनसे कुछ छुपा नहीं उनसे कुछ अनभिज्ञ रहा नहीं इसीलिए, सत्कर्म कीजिए सद्भाव रखिए। जय श्री नारायण। शुभ गुरुवार।
  • यदि आप की संगति नकारात्मक लोगों से भरी पड़ी है तो, आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचना अत्यधिक कठिन है। शुभ गुरुवार।
  • ईश्वर द्वारा कहे गए सात वचन- ईश्वर कभी किसी का भाग्य नहीं रचते, मनुष्य खुद अपना भाग्य अपने कर्मों से रखता है। आपका दिन मंगलमय रहे। शुभ गुरुवार।
गुरुवार श्री नारायण द्वारा दिए शुद्ध विचार (7) shree narayan quotes for instagram (14) shree narayan shubhkaamnaayein (13)

 

गुरुवार श्री साईं नाथ अनमोल विचार

गुरुवार श्री साईं नाथ का भी विशेष दिन माना जाता है हम हिंदू धर्म में साईं बाबा जी की एक अनोखी विशेषता है, इनकी पूजा-अर्चना भी पूरी श्रद्धा भावना के साथ करते हैं और इनकी मान्यता भी सब जगह है।

  • किसी भी व्यक्ति के द्वारा आपके बारे में निंदा की जाए तो मौन रहिए आप क्यूकी, इस प्रकार के विचारों से स्वयं को दूर रखकर आप स्वयं को सदैव खुश रखोगे। शुभ गुरुवार।
  • शब्दों का इस्तेमाल सदैव सोच समझ और विचार कर करना चाहिए क्योंकि, एक बार यह मुख से निकल जाए तो वापस नहीं आते और सामने वाले पर प्रतिक्रिया छोड़ जाते हैं। ओम श्री साईं नाथाय नमः
  • जो दूसरों के जीवन में खुशियां बढ़ाना चाहते हैं उनकी झोली में खुशियों की कमी कभी नहीं रहती। शुभ गुरुवार।
  • हर समस्या का समाधान है उसके हाथ में, जो अपने रास्ते से कभी डगमगाना नहीं और लक्ष्य को हासिल करने से घबराता नहीं।
  • साई बाबा कहते हैं आज अमीर, कल तू गरीब है, कर्म को अच्छा बनाए रख अपनी तकदीर को अपने हिसाब से बनाए चल। शुभ गुरुवार। आपका दिन मंगलमय हो। शुभ गुरुवार।
  • सब्र का फल मीठा होता है बंदे, मुश्किलों का दौर भी गुजर जाएगा, जो-जो भी तुझे देख कर आज हंसता है, कल को वही तुझे देखता रह जाएगा।
  • अगर फरियाद करनी है तो साईनाथ से कीजिए, जो आपके दिल का हाल आपके कहने से पहले ही समझ लेता है। ओम श्री साईं नाथाय नमः, शुभ गुरुवार।
  • खुद की किसी दूसरे से तुलना करना छोड़िए, खुद की तुलना खुद से कीजिए और, खुद को बेहतर बनाने का प्रयास कीजिए। शुभ गुरुवार।
  • लोग कहते हैं तेरे दर पर मांगने वाला भिखारी होता है, वह यह नहीं जानते कि तेरे दर्शन को पाने वाला बड़ी किस्मत वाला होता है। ओम श्री साईं नाथाय नमः। शुभ गुरुवार
  • इंसान को सब्र रखना चाहिए, जितना इंसान में सब्र होगा उसके दुआ में उतना ही असर होगा। आपका दिन मंगलमय हो।
morning wishes and quotes (4) Shree Sai Messages for Whatsapp (11) Sai Baba Quotes (12)