50+ Enlightening Shree Krishna Good Morning Hindi Quotes | श्री कृष्ण सुप्रभात हिंदी कोट्स

श्रीकृष्ण के विचारों को और उनके दिए गए उपदेशों को अगर आम इंसान अपने जीवन में लागू करता है तो, यह धरती स्वर्ग जैसी हो जाएगी। भगवान श्री कृष्ण ने  अपने उपदेशों द्वारा हमें जीवन जीने की कला भगवतगीता के द्वारा समझाई  है। कुछ सुन्दर विचार जिससे आप सुखी जीवन जीने के रहस्यों के बारे में जानेगे,  हम आपके लिए लाए हैं। आपको पसंद आए या आपको इन विचारों से जागृति का अनुभव हो तो इन्हें अपने जीवन में अपनाएं और अपने साथ वालों  के साथ  साझा करें।

श्री कृष्ण गुड मॉर्निंग कोट्स

 

श्री कृष्णा लव कोट्स | Shree Krishna Good Morning Hindi Love Quotes

सुबह का समय और सूर्य की पहली किरण हमारे जीवन में एक नए दिन की शुरुआत करते हैं।  अगर वह शुरुआत ईश्वर भक्ति के साथ और कृष्ण जी की सुंदर सुविचार के साथ शुरुआत की जाए तो दिन स्वतः ही सकारात्मक और मंगलकारी हो जाता है। इसी प्रकार के सुंदर और अद्भुत श्री कृष्ण विचार जिन्हें पढ़कर और समझ कर आप अपना दिन सुंदर बना सकते हैं।

  • उलझे भले ही इस दुनिया के झंझट में हो लेकिन, डूबे तो श्रीकृष्ण सिर्फ तेरे प्रेम में है।
  • जानते हैं हम हर चीज सीमा में बँधी ही अच्छी लगती है, क्या करें प्रेम इतना है कि तुझ संग लगन की सब सीमा तोड़ दी है हमने।
  • जब तक स्वास में स्वास है, मुझे तुझ पर विश्वास है, जब तक तेरा साथ है, मुझे ना किसी और की आस है।
  • पूछा जाने किस-किस से लेकिन तेरा पता कहीं मिला नहीं लेकिन, जब मिला तेरा पता तब मुझे दुनिया में खुद का भी पता नहीं।
  • हे श्री कृष्ण! आपका चिंतन इतना करूं के, अपनी चिंता भी आप पर छोड़ दूं।
  • दुनिया में चाहे कितने भी रंग हो, रंग तो श्री कृष्णा आपका मन चढ़ा है।
  • मन से बनाएं इस भोग को, प्यार से करू मै अर्पण, तुम ही हो मेरे पालनहार, मेरा सब कुछ तुम को समर्पण।
  • पूजा आपके लिए है या प्रेम आपके लिए है, परंतु यह जो भी कुछ परोसा आपके लिए है, वह केवल और केवल बस आपके लिए है।
  • इस दुनिया में सब कुछ मोह माया हो सकती है परंतु, श्री कृष्णा आपके लिए प्यार और आंखों में आंसू सदैव सच्चे हैं।
  • हे श्री कृष्णा! आपसे प्रार्थना है मुझे कभी मत बिसराना, किसी और स्थान पर नहीं बस, अपने चरणों से दूर मत हटाना।

Shree Krishna Inspirational Quotes | श्री कृष्ण इंस्पिरेशनल कोट्स

श्री कृष्ण के चरणो में अगर हम भक्ति भाव से रहे तो, प्रभु हमें ना केवल प्रेम देते हैं साथ ही साथ एक जागृति की भावना भी हमारे अंदर उत्पन्न होती है। इन्हीं भक्ति भाव में प्रेरणा से भरे कुछ विचार। श्री कृष्ण इंस्पिरेशनल कोट्स

  • आपके स्मरण के साथ यह सुंदर दिन की शुरुआत करते हैं, कभी अपने हाथों से किसी का बुरा ना हो यह आपसे प्रार्थना करते हैं।
  • हृदय में बसे रहना, आंखों में छुपे रहना, केवल यही प्रार्थना है, श्री कृष्ण! सदा साथ तुम ही रहना।
  • यदि लेने की इच्छा हो तो संस्कार लीजिए, यदि देने की इच्छा हो तो दान दीजिए, यदि छोड़ने की इच्छा हो तो घमंड को छोड़िए और यदि पाने की इच्छा हो तो श्रीकृष्ण का सर पर हाथ पाइए।
  • श्री कृष्ण के स्मरण से शुरू होती है मेरे दिन की शुरुआत, फिर मैं कैसे कह सकता हूं कि मेरा कोई दिन खराब है।
  • श्री कृष्ण से लगन आपका यह लोक ही नहीं बल्कि, पर लोक भी सवार देती है।
  • जीवन में की गई हर गलती से अगर सीख ले कर उसे ना दोहराया जाए तो, श्री कृष्ण उसे सजा नहीं क्षमा दान देते हैं।
  • श्री कृष्ण कहते हैं जीवन में अगर सफलता पानी है तो केवल कर्म करिए, सफलता का परिणाम स्वयं आपके सामने होगा।
  • श्री कृष्ण कहते हैं मनुष्य का जीवन कर्म करने को हुआ है, जिस प्रकार समय गतिशील होता है मनुष्य को भी अपने कर्म गतिशील रखने है, परंतु कर्म चुनने का निर्णय सही है या गलत वह मनुष्य को खुद सोचना है।
  • मनुष्य के जीवन में आशा चाहे छोटी हो या बड़ी फर्क नहीं पड़ता परंतु, निराशा आ जाने से सब कुछ विपरीत हो जाता है।
  • मतलबी दुनिया ने विपरीत समय में अपनी नजरें बदल ली परंतु, श्री कृष्ण जब से थामा तुमने मेरा हाथ मेरी किस्मत बदल गई।

सुबह के श्री कृष्णा सम्बंधित विचार | Shree Krishna Good Morning Hindi Vichaar

श्री कृष्ण प्रेम दुनिया के हर एक प्रेम से पावन पवित्र और सुंदर होता है क्योंकि ईश्वर से किए जाने वाले प्रेम में  किसी प्रकार का लोभ, मोह या इच्छा नहीं होती। जो सही मायने में ईश्वर से प्रेम करते हैं वह सिर्फ इस दुनिया के झंझट को छोड़कर मोक्ष प्राप्ति के लिए ईश्वर  की आराधना करते हैं।

  • कुछ भी लौट कर आए या ना आए परंतु, किया हुआ कार्य का परिणाम अवश्य आता है। जय श्री कृष्ण।
  • हमारा हर जगह उपस्थित होना संभव नहीं है लेकिन, हमारे द्वारा किया गया आचरण हमारी अनुपस्थिति को भी उपस्थिति में परिवर्तित कर देता है।
  • जिस प्रकार औषधि किसी भी रोग को ठीक कर देती है, उसी प्रकार श्री कृष्ण आप की स्तुति हर कष्ट का निवारण कर देती है।
  • संसार की मोह माया त्याग दो तो ईश्वर मिलेगा यह झूठ है लेकिन, ईश्वर को पाकर संसार की मोह माया स्वयं ही छूट जाती है, "यह परम सत्य है"।
  • अपने भीतर श्रीकृष्ण को बसाओ हर कष्ट दूर होगा अर्थात, सत्य ही ईश्वर है, अपने अंदर सत्य का वास रखो।
  • मनुष्य की आवश्यकताएं पूरी की जा सकती है परंतु, मनुष्य की इच्छाओं का पूरा करना असंभव है, जीवन में संतोष को सर्वोपरि रखिए। राधे-राधे।
  • श्री कृष्ण के उपदेश में गीता में यह बात कही गई है कि, निराशा को त्याग दीजिए आशा की किरण आज नहीं कल अवश्य चमकेगी।
  • इस दुनिया का यह दस्तूर है जैसा देंगे वैसा पाएंगे यदि, आदर पाने की इच्छा है तो सर्वप्रथम आदर करना सीखें।
  • ढाई अक्षर में लिखे जाने वाले शब्द, " प्यार" और "कान्हा" दोनों हमारे लिए समानार्थी है।
  • खूबसूरत चेहरे का क्या करना जब, दिल ही मैला हो, दिल को साफ कीजिए, काया तो स्वयं ही शुद्ध हो जाएगी। जय श्री कृष्ण।

Shree Krishna Beautiful Quotes | श्री कृष्णा ब्यूटीफुल कोट्स

श्री कृष्ण द्वारा कहे गए सुंदर विचार और श्री कृष्ण की कहानियां हम अपने बड़े बुजुर्गों से सुनते रहते हैं।  अगर हम उन सुंदर बातों और विचारों को अपने जीवन में लाते हैं तो हम अपने जीवन के कष्टों को आने से पहले ही खत्म कर देते है। तो आइए पढ़ते हैं Shree Krishna Good Morning Hindi Quotes.

  • मन से अधिक तीव्र गति से इस संसार में कोई नहीं चल सकता, जिस व्यक्ति ने मन को नियंत्रित कर लिया उसने स्वयं को नियंत्रित कर लिया। जय श्री कृष्ण।
  • क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है, अधिक क्रोध करने से बुद्धि भ्रष्ट होती हैं और भ्रष्ट बुद्धि वाले व्यक्ति का ज़िंदगी नष्ट हो जाती है।
  • श्री कृष्ण कहते हैं कर्म की पूजा करो, मैं तो तुम्हारे साथ सदैव खड़ा रहूंगा।
  • व्यक्ति के विचार ही उसके चरित्र का निर्माण करते हैं यदि, विचार स्वच्छ है तो चरित्र स्वतः ही सुंदर हो जाता है। जय श्री कृष्ण।
  • अच्छे लोगों की श्री कृष्ण हमेशा परीक्षा लेते हैं परंतु हमेशा साथ रहते हैं, बुरे लोगों को श्री कृष्ण भले ही सब कुछ देते होंगे परंतु साथ कभी नहीं रहते।
  • सत्य उस कड़वी औषधि की तरह होता है जो, शुरुआत में तो कड़वी लगती है लेकिन, झूठ के मर्ज को काट कर फेंक देती है। जय श्री कृष्ण।
  • खुशी हमें चंद लम्हों के लिए संतुष्टि देती है परंतु, “संतुष्टि” हमें सदैव खुशी ही देती है।
  • मनुष्य का आचरण सदैव यही रहा है, जो मिला है वह गिना नहीं और जो नहीं मिला उसे गिनना भूला नहीं। जय श्री कृष्ण।
  • जो व्यक्ति श्री कृष्ण के हर फैसले पर विश्वास रखता है उसे, यह दुनिया कभी डिगा नहीं सकती।
  • मनुष्य का धर्म है केवल कर्म करना, फल देना श्री कृष्ण के हाथों में छोड़ दो। जी श्री कृष्ण

Famous Shree Krishna Good Morning Hindi Quotes | फेमस कोट्स ऑफ़ श्री कृष्णा 

भगवान श्री कृष्ण ने अपने उपदेशों और सुंदर बातों के द्वारा हम इंसानों को यह संदेश दिया है कि, हमें अपने जीवन को संतुष्ट और सुंदर बनाने के लिए किस प्रकार के आचरण को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।  इसी प्रकार के आचरण के साथ शुभ विचार जिन्हें आप अपने परिजनों के साथ सांझा कीजिए और अपने जीवन में ढालिए।

  • व्यक्ति का काम है केवल निस्वार्थ कर्म करते जाना, उसका परिणाम समय आने पर आपको सही मिल जाएगा निश्चिंत रहिए।
  • दुख की घड़ी में बिल्कुल मत डगमगाए क्योंकि, जिस प्रकार मौसम आते जाते रहते हैं उसी प्रकार सुख दुख आते जाते रहते हैं।
  • जिस प्रकार श्री कृष्ण जी का सुदर्शन चक्र चलता है उसी प्रकार समय का चक्र भी चलता है, बिना विचलित हुए बस अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें और कर्म करते चले जाएं।
  • जो आपके साथ हर पल खड़ा रहे उसका हाथ कभी मत छोड़ो, जो आपका समय आने पर आपका साथ छोड़ दें उसकी तरफ मुड़कर कभी मत देखो। जय श्री कृष्ण।
  • संबंध निभाने के लिए केवल बातें बड़ी करना पर्याप्त नहीं है बल्कि, एक दूसरे के भाव समझना पर्याप्त है।
  • जिस व्यक्ति को हारने और जीतने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता, वह व्यक्ति दूसरों की जीत में भी खुशियां मनाता है।
  • न्यायाधीश की अदालत में तो एक गुनाह की भी माफी नहीं होती लेकिन, मेरे द्वारकाधीश की अदालत में 100 गुनाह भी माफ है।
  • जब सब रास्ते बंद हो जाए तो श्रीकृष्ण एक ऐसा रास्ता खोलते हैं, जिसे चाहते हुए भी कोई बंद नहीं कर सकता।
  • अगर आप दूसरे से अच्छे की आशा रखते हैं तो, सामने वाले के साथ आप भी बुरा करके उसे निराश ना करें।
  • जिस व्यक्ति का खुद के मन पर ही कोई नियंत्रण ना हो, वह वास्तव में स्वयं का ही शत्रु बन बैठता है। जय श्री कृष्ण।